कथाकार नीलम राकेश की कहानी ‘ग्रहण’ को मिला सर्जना पुरस्कार

गाज़ियाबाद की कथा रंग संस्था ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

GHAZIABAD: कथा रंग संस्था ने अपना पहला पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया। लखनऊ से वरिष्ठ साहित्यकार नीलम राकेश को उनकी कहानी “ग्रहण” के लिए सर्जना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में देश भर के साहित्यकार शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व हिंदीसेवी राहुल देव ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा रहीं। श्रीमती पुष्पा ने चयनित साहित्कारों को पुरस्कार दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कथाकार डॉ. अशोक मैत्रेय, पंकज शर्मा व जितेंद्र यादव रहे।

कार्यक्रम का संचालन लखनऊ से पधारे व्यंग्यकार पंकज प्रसून ने किया। इस मौके पर पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

ias Coaching , UPSC Coaching