आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल का रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने किया सम्मान

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर उद्योगपति दिनेश गोयल का रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने सम्मान किया।

पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने पर वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी दिनेश गोयल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिनेश गोयल ने सभी से आह्वान करते हुए कहा, “आओ संकल्प लें, उद्योग बढ़ाएँगे और विकसित भारत बनाएँगे।”

उद्योगों के विकास और उद्यमियों के हित रहेंगे प्राथमिकता

अपने संबोधन में दिनेश गोयल ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और उद्योग जगत से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के विकास तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

सहयोग और विश्वास से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प

दिनेश गोयल ने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा उद्योग जगत को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दिनेश गोयल को बधाई देते हुए कहा कि आईआईए का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद उद्योगों की एकता, विकास और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश गोयल के नेतृत्व में उद्योग जगत नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

रोटरी साउथ के सदस्यों की उपलब्धियों का भी हुआ उल्लेख

रोटरी साउथ के अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल ने कहा कि क्लब ने कई ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने बरेली का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। क्लब सचिव संजय गर्ग ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने राजनीति, चिकित्सा, व्यापार और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पीडीजी डॉ. आई.एस. तोमर, घनश्याम खंडेलवाल, सुजीत जायसवाल, संदीप मेहरा, ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश, रोहित जिंदल, दिनेश प्रधान, सतीश अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, नीरज अग्रवाल, राजीव बूबना, अजय जसोरिया, डी.सी. खंडेलवाल, अमरजीत सिंह, रतन गुप्ता, अनिल जैन, अनिल मनोहर, अनूप अग्रवाल, अंकित गोयल, गौरव गर्ग, हरीश मलिक, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »