नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनय मिश्रा का शिक्षकों ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की फरीदपुर एवं भुता इकाई ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक हितों, जनगणना कार्य और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई।

फरीदपुर/भुता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक इकाई फरीदपुर एवं भुता के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा का पुष्पगुच्छ एवं भारत माता का चित्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारियों के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रशासनिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में उनकी कार्य परिस्थितियों और व्यावहारिक कठिनाइयों को समझते हुए आवश्यक सहयोग एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया जाना चाहिए।

इस पर खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने शिक्षक हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आवश्यक सहयोग एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों को आपसी सहयोग और सामंजस्य से आगे बढ़ाने की बात कही।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा का भुता राष्ट्रीय शैक्षिक संघ ने किया स्वागत
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया स्वागत।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि विनय मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और शिक्षक समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष फरीदपुर सुनील कुमार शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष भुता अवनीश गंगवार, सुनील कुमार, भूप सिंह, अरुण कुमार गौतम, एकता अग्रवाल, शबाना वी, विश्वजीत गोला, क्षितिज चौहान एवं डॉ. संजीव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।