गांधीपुरम जन कल्याण सेवा समिति ने स्थापना दिवस पर 20 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानितब
बरेली। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना ही सच्ची सेवा है। उनकी छत्रछाया, आशीर्वाद और अनुभव समाज के साथ-साथ हमारे जीवन के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। यह विचार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने व्यक्त किए।
वह तूलिका गार्डन में गांधीपुरम जन कल्याण सेवा समिति (रजि.), बरेली की ओर से आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं समिति के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
समारोह में समिति की ओर से राम स्नेही मिश्रा, बुद्ध बिहारी सक्सेना, राम निवास अग्रवाल, सुशील कुमार टंडन, तुलसी राम शर्मा और गोपाल बहादुर सहित क्षेत्र के 20 वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता प्रदीप सक्सेना ने की। संचालन विपिन सक्सेना एवं रोहित राकेश ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक अनिल सक्सेना, राजेश प्रताप सिंह, प्रकाश चन्द्र (जापानी), बनारसी दास शाक्य, कैलाश शर्मा, समिति अध्यक्ष संदीप अग्रवाल (मिंटू), मनोज सक्सेना, राजीव सक्सेना, अनुराग सक्सेना, रचित सक्सेना, पराग रस्तोगी, दिनेश जौहरी, राजेंद्र अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, सुरेंद्र वीनू सिन्हा, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, मोहन भट्ट, शोभित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मोहित शर्मा, मोहित गुप्ता, वैभव सक्सेना, राजेंद्र आर्य, मनीष खंडेलवाल, मनोज सिंघल, मोनिका अग्रवाल, शोभा सक्सेना, नेहा सक्सेना, रीना सक्सेना, भारती शाक्य, अंजली सिंह, कविता, मंजरी सक्सेना, अनुपम कपूर और आशीष सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में वासु अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
Most Viewed Posts
- कृत्रिम बुद्धिमत्ता ने बदला पत्रकारिता का परिदृश्य, मानवीय विवेक और नियंत्रण जरूरी
- बरेली क्लब मैदान में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा रोटरी बरेली साउथ का 40वां दशहरा मेला
- लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों पर अग्निशमन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
- बरेली में ऑल इंडिया डॉग शो में जुटे 250 से अधिक श्वान, फैशन का भी दिखा जलवा
- आम आदमी के मर्म को छूती हैं गौरा पंत शिवानी की कहानियां


