बरेली: ऑनलाइन टैक्स जमा करने के बाद भी पोर्टल पर अपडेट नहीं होता, व्यापारियों ने जताई नाराजगी

बरेली में व्यापारियों ने ऑनलाइन टैक्स जमा होने के बावजूद पोर्टल पर अपडेट न होने, सर्वर समस्या और किराया वृद्धि के विरोध में उप मंडी निदेशक को ज्ञापन सौंपा।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने उप मंडी निदेशक को सौंपा ज्ञापन, किराया वृद्धि और नई एप व्यवस्था वापस लेने की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आदर्श मंडी स्थल स्थित उप मंडी निदेशक कार्यालय पहुंचकर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंडी समिति द्वारा लागू की गई नई एप व्यवस्था, दुकानों के किराए में वृद्धि तथा ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियों पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

नई एप व्यवस्था से बढ़ीं समस्याएं

प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में मंडी निदेशक को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नई एप व्यवस्था लागू होने के बाद व्यापारियों के लिए कार्य करना और अधिक जटिल हो गया है, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

व्यापार मंडल ने मंडी समिति उप निदेशक से मुलाकात की।

किराया वृद्धि वापस लेने की मांग

व्यापार मंडल ने मंडी समिति द्वारा दुकानों के किराए में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत वृद्धि को अनुचित बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश भर के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि किराया वृद्धि का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

ऑनलाइन पोर्टल की खामियों पर नाराजगी

व्यापारियों ने बताया कि ऑनलाइन टैक्स जमा करने के बावजूद पोर्टल पर भुगतान अपडेट नहीं होता और बकाया राशि प्रदर्शित होती रहती है। इसके अलावा सर्वर अक्सर डाउन रहता है तथा चलने की स्थिति में भी बार-बार हैंग हो जाता है। इससे प्रवेश पर्ची, तौल पर्ची और भुगतान संबंधी कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है।

लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

ज्ञापन में मंडी लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने की मांग भी की गई। व्यापारियों ने गारंटर और शपथ पत्र जैसी औपचारिकताओं को समाप्त करने का सुझाव दिया।

शासन तक पहुंचाई जाएंगी मांगें

उप मंडी निदेशक ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा तथा समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन देने वालों में दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री कैलाश मित्तल, गल्ला मंडी अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, अमीश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, भुवनेश अग्रवाल, दीपक वर्मा, अंकित मित्तल, विष्णु मित्तल, संजय शर्मा, मनमोहन सब्बरवाल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »