क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर याद किया

विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को किया नमन, युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का दिया संदेश


बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में आजादी के महानायक क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की 129 वीं जयंती पर उनकी याद में एक विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा में स्मरण किया।

मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय में जयंती समारोह का प्रारंभ राम प्रसाद बिस्मिल के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने बिस्मिल को वीर पराक्रमी, निष्ठावान देशभक्त बताया।

क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि बिस्मिल आजादी के अमर नायक थे। उन्हें जन्मोजन्म याद किया जाता रहेगा। प्रकाश चंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, विजय कपूर, डी. डी. शर्मा, जितेंद्र सक्सेना और अरुणा सिन्हा, मंजू लता ने विचार रखे।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »