राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शेरगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं मनोनयन सम्पन्न
सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
बरेली/शेरगढ़, 28 जून।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली के तत्वावधान में शेरगढ़ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिला अध्यक्ष प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
कार्यक्रम में जिला सह संगठन मंत्री निमित पाठक पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार ने कुशल संचालन किया।
नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष – दीपक कुमार
- कार्यकारी अध्यक्ष – सुरेंद्र कुमार
- महामंत्री – विपिन कुमार मिश्रा
- कोषाध्यक्ष – प्रकाश बाबू शर्मा
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष – रामपाल सिंह
- संयुक्त महामंत्री – शंकरलाल
- उपाध्यक्ष – विकास शर्मा
- संयुक्त मंत्री – झम्मनलाल वर्मा
कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष/महामंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्रा ने आयोजन के सफल संचालन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी शेरगढ़, मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में जिला संयुक्त महामंत्री ऊषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शालिनी सक्सेना, जिला मंत्री शिखा अग्रवाल, सहित विभिन्न ब्लॉकों से आये गणमान्य शिक्षक प्रतिनिधि – राजेन्द्र प्रसाद तिवारी (आलमपुर), सत्यार्थ पाराशरी (रामनगर), सत्यपाल सिंह (मझगांवा), अवनीश गंगवार (भुता), सुनील कुमार (महामंत्री, भुता), जय गोपाल शर्मा, अनुपम गंगवार, मोहम्मद जाहिद, वंदना पांडे आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और संगठन की एकता एवं मजबूती को दर्शाया।






