अपडेट से लेकर नए पंजीकरण तक मिलेंगी सभी सुविधाएं
बरेली। बरेली और आसपास के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का पहला आधार सेवा केंद्र बरेली में सुचारू रूप से संचालित हो गया है। यह केंद्र डी-115 ए, गुलमोहर पार्क, संकल्प हॉस्पिटल के निकट, के.के. हॉस्पिटल रोड, राजेंद्र नगर, बरेली में स्थित है।
सभी आधार सेवाएं एक ही स्थान पर
केंद्र प्रभारी के अनुसार आधार सेवा केंद्र में आधार से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध हैं। नागरिक यहां नया आधार बनवाने के साथ-साथ आधार में पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटो तथा बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त नाम, जन्मतिथि और लिंग में संशोधन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
आधुनिक तकनीक से लैस है केंद्र, अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित
यह केंद्र नागरिकों को बेहतर एवं व्यवस्थित सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र का संचालन पासपोर्ट सेवा केंद्र की तर्ज पर किया जा रहा है, जहां प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
प्रतिदिन 1500 आवेदनों के निस्तारण की क्षमता
आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन लगभग 1500 आधार संबंधी आवेदनों के निस्तारण की क्षमता है। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं मिल रही हैं।
निर्धारित शुल्क पर मिल रही सेवाएं केंद्र पर
आधार से संबंधित सेवाओं के लिए केवल भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाता है। किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता, जिससे आमजन को पारदर्शी एवं विश्वसनीय सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।
सातों दिन खुला रहेगा केंद्रआधार सेवा केंद्र
सप्ताह के सातों दिन खुला रहता है। केंद्र का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधानागरिक सुविधा के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं, जिससे उन्हें लंबी प्रतीक्षा से बचने में मदद मिलेगी। यह नया आधार सेवा केंद्र बरेली एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आधार सेवाओं का एक महत्वपूर्ण और सुविधाजनक केंद्र बनकर उभरा है।
अपॉइंटमेंट की सुविधा भी उपलब्ध
आधार सेवा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक नागरिक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सुविधानुसार तिथि और समय का चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा मिलने से लोगों को लंबी कतारों में लगने से राहत मिलेगी तथा आधार से संबंधित कार्य निर्धारित समय पर आसानी से संपन्न हो सकेंगे। नागरिक https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
निर्भय सक्सेना बरेली के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवी हैं। वे लंबे समय से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और जनहित के कार्यक्रमों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग उनकी पहचान है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
समाज में जागरूकता, संवाद और सकारात्मक परिवर्तन के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है

