अपने वोटर खोज रहे हैं गली सड़क चौराहों पर कितने नेता घूम रहे हैं गली सड़क चौराहों पर: चुनावी कविता

इंद्रदेव त्रिवेदी
:::::::::::::::::::::::::::::::
अपने वोटर खोज रहे हैं
गली सड़क चौराहों पर।
कितने नेता घूम रहे हैं
गली सड़क चौराहों पर।।

पहले कुछ का पता नहीं था
ये भी भू के नेता हैं।
जो जीतेंगे वो असली हैं
बाकी नकली नेता हैं।
कैसे जीते सोच रहे हैं
गली सड़क चौराहों पर।।
कितने नेता…….

राजनीति के दलदल में घिर
फिर दलदल हो जाते वे।
दल से टिकट नहीं मिल पाया
फिर निर्दल हो जाते वे।।
पूरी ताकत झोंक रहे हैं
गली सड़क चौराहों पर।।
कितने नेता…….

पैरों पड़ना हाथ जोड़ना
राजनीति सिखला देती।
इसे साधना उसे जोड़ना
चालें हर बतला देती।।
अपने वोटर सूंघ रहे हैं
गली सड़क चौराहों पर।।
कितने नेता…….

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »