शुभम साहित्य व सामाजिक संस्था के आयोजन में साहित्यकारों, शायरों और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
बरेली।
शुभम साहित्य व सामाजिक संस्था की अध्यक्षा सत्यवती सिंह सत्या के संयोजन में “ख़ुशहाली सभागार” में भव्य गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य देवेंद्र देव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में रणधीर प्रसाद गौड़, एस के कपूर तथा ऋषि कुमार शर्मा शामिल रहे। माँ शारदे की वंदना कवि मनोज दीक्षित टिंकू ने प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन शायर ग़ज़लराज शुक्ल ने किया।
कवि सम्मेलन में हिमांशु श्रोतिय निष्पक्ष, मनोज सक्सेना, बिजेंद्र अकिंचन, गजेंद्र पाल सिंह, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, रामधनी निर्मल, सरवत परवेज़, अली कामरान, आरिफ़ आज़ाद, डॉ. मिथिलेश राकेश, नीतू गोयल, रामकुमार भारद्वाज अफ़रोज़, कमलकांत तिवारी, मुकेश मीत, प्रताप मौर्य और मृदुल रहमान शम्सी सहित अनेक कवियों और शायरों ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा।
इस अवसर पर शायर अभिषेक अग्निहोत्री तथा समाजसेवी डॉ अंचल अहेरी के साथ चार युवा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।






