रामपुर: व्यापारियों संग एसपी की बैठक, दुकानों के बाहर CCTV लगाने और साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए निर्देश

रामपुर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सोमेंद्र मीना और एएसपी अनुराग सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, CCTV कैमरे और साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं, बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी सोमेंद्र मीना और अधिकारियों का हुआ सम्मान

रामपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने की।

गोष्ठी के दौरान व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर विशेष चर्चा हुई। एसपी सोमेंद्र मीना ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा नकदी और मूल्यवान वस्तुओं के लेन-देन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की।

साइबर अपराधों पर विशेष जोरगोष्ठी में ऑनलाइन भुगतान और डिजिटल लेन-देन के दौरान बढ़ रहे साइबर अपराधों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

व्यापारियों ने भी अपने सुझाव साझा किए और बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों का किया सम्मान।

पुलिस अधिकारियों का सम्मान

बैठक के अंत में व्यापारी नेता संदीप अग्रवाल सोनी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने जनपद में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और व्यापारियों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर तथा यातायात प्रभारी को सम्मानित किया।

व्यापारियों ने कहा कि पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच लगातार संवाद से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

पुलिस और व्यापारिक समुदाय के बीच लगातार संवाद से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी

संदीप अग्रवाल

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »