सोशल मीडिया पर अफ़वाह रामपुर: उड़ाने के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों से सख़्ती से निपटेगी पुलिस

रामपुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीओ सिटी पंकज पंत ने पीस कमेटी बैठक में अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ताजियों की ऊंचाई 6 फीट तक रखने की अपील भी की गई।

सीओ सिटी पंकज पंत की ताक़ीद छह फ़ीट से ज़्यादा न हो ताज़ीयों की ऊंचाई

  • पीस कमेटी की बैठक मे कोतवाल ओमकार सिंह ने भी दिये ज़रूरी दिशा निर्देश
  • क्षेत्र की सड़कों पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ ने किया पैदल मार्च

रामपुर :सीओ सिटी द्वारा थाना सिविल लाइन परिसर मे कोतवाल के साथ आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीओ सिटी ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों धर्मगुरुओं ताजियादारों एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक चर्चा की साथ ही सभी को किसी भी तरह की अफवाफ पर ध्यान न देकर पुलिस को सूचना देने के दिशा निर्देश दिये।

पीस कमेटी की बैठक में शामिल गणमान्य नागरिकों से संवाद।

मंगलवार की शाम सीओ सिटी पंकज पंत और कोतवाल ओमकार सिंह द्वारा बताया गया कि मोहर्रम के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

सीओ ने क्षेत्रीय सैकड़ो लोगों को ताजिये की ऊँचाई और लम्बाई पर ख़ास चर्चा की उन्होंने कहा यह सुविधा आमजन के लिए है जिससे बिजली के तारों की वजह से कोई अनहोनी न हो।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च हुआ।

बैठक के दौरान पंवडिया फैजुल्लाह नगर अजीतपुर ताशका रायपुर ताशका मझरा अली नगर जनुबी के मौजूद लोगों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कई भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे पैदल मार्च कर भ्रमण किया।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »