लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों पर अग्निशमन विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी
उपशीर्षक:
कई संस्थानों में मिली सुरक्षा संबंधी खामियां, नोटिस जारी; बंद मिले कोचिंग सेंटरों की होगी दोबारा जांच
रामपुर। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम और मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के 22 कोचिंग संस्थानों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का गहन परीक्षण किया। जांच में कई कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अन्य अनियमितताएं सामने आईं।
जांच की भनक लगते ही कई कोचिंग सेंटरों पर लटके मिले ताले
अभियान की सूचना मिलते ही कई कोचिंग संस्थान बंद मिले। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो संस्थान निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए हैं, उनके खुलने पर दोबारा जांच की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
संचालकों को दिए गए सुधार के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में कमियां मिलीं, उनके संचालकों को तत्काल सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भी जारी किए गए।
इन कोचिंग संस्थानों का हुआ निरीक्षण
अभियान के दौरान अक्रोश नेशन, रामपुर इंस्टीट्यूट, संकल्प क्लासेस, लैंडमार्क क्लासेस, दक्ष कोचिंग सेंटर, ज्ञानपुर क्लासेस, ओम कोचिंग सेंटर, कॉमर्स एकेडमी, हिन्द कोचिंग सेंटर, अम्बेडकर कोचिंग सेंटर, आर.एस. लोधी कोचिंग इंस्टीट्यूट, अन्नयन कोचिंग एकेडमी, प्रयारा कोचिंग सेंटर सहित कुल 22 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रशासन
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी कोचिंग संस्थान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
‘लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी’
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ हादसे के बाद शासन के निर्देश पर अन्य विभागों के साथ संयुक्त जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिन संस्थानों में कमियां मिली हैं उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। बंद मिले कोचिंग सेंटरों का भी दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रोटरी क्लब सनराइज बरेली की नई कार्यकारिणी घोषित, सागर सक्सेना बने अध्यक्ष
रोटरी क्लब सनराइज बरेली ने सत्र 2026-27 के लिए नई

