पांच देशों के राजनयिक बने रामपुर की अजादारी के गवाह, इमामबाड़ा खासबाग में देखा छुरियों और जंजीरों का मातम

रामपुर के ऐतिहासिक इमामबाड़ा खासबाग में नौ मोहर्रम की रात पांच देशों के राजनयिकों ने पहली बार छुरियों और जंजीरों का मातम देखा। पूर्व मंत्री नवेद मियां ने उन्हें कर्बला और इमाम हुसैन की कुर्बानी का संदेश बताया।

नवेद मियां के आमंत्रण पर पहुंचे रोमानिया, चिली, उजबेकिस्तान, एस्टोनिया और आयरलैंड के राजदूत; मोहर्रम के इतिहास और कर्बला के संदेश से हुए रूबरू

रामपुर। नौ मोहर्रम की रात रामपुर के ऐतिहासिक इमामबाड़ा खासबाग में आयोजित होने वाली अजादारी इस बार अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बन गई। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के आमंत्रण पर पांच देशों के राजदूतों ने इमामबाड़ा खासबाग पहुंचकर मजलिस में शिरकत की और पहली बार छुरियों व जंजीरों के मातम को करीब से देखा।

राजनयिकों में रोमानिया की राजदूत सना लतीफ, चिली गणराज्य के राजदूत जुआन रोलैंडो अंगुलो मोंसाल्वे, उजबेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तम्बायेव, एस्टोनिया की राजदूत मार्जे लूप और आयरलैंड के राजदूत केविन केली शामिल रहे। इनके साथ स्विट्जरलैंड में भारत की पूर्व राजदूत मोनिका मोहता तथा पूर्व राजनयिक मधुप मोहता भी मौजूद रहे।

इमामबाड़ा खासबाग पर पांच देशो के राजदूत हुए शामिल

नवेद मियां ने सभी अतिथियों को मोहर्रम के ऐतिहासिक महत्व और कर्बला की घटना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन (र.अ.) ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध डटकर खड़े रहने तथा सत्य और न्याय की राह पर अडिग रहने का संदेश दिया, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।

मजलिस के बाद जब छुरियों और जंजीरों का मातम शुरू हुआ तो विदेशी राजनयिक पूरे घटनाक्रम को ध्यान से देखते रहे। कई राजदूतों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया और इसे अपने जीवन का एक यादगार एवं महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, मुतवल्ली औकाफ नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां, बेगम शाहबानो, काशिफ खां, सुहेल मियां, शबाब हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »