वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का बीमारी के चलते निधन हो गया। सिटी श्मशान घाट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।

पत्रकारिता, सामाजिक और बुद्धिजीवी जगत में शोक की लहर; सिटी श्मशान घाट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

बरेली। शहर के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना (70 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पति निर्भय सक्सेना, पुत्र मोहित सक्सेना, पुत्री रुचिका सक्सेना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बजरिया पूरनमल स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई अंतिम यात्रा सिटी श्मशान घाट पहुंची, जहां पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने अपनी पत्नी को मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शुभचिंतक उपस्थित रहे तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व अन्य।

अंतिम संस्कार में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. सी.पी.एस. चौहान, शिव कुमार बरतरिया, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित कुमार सक्सेना ‘बिंदू’, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, पं. इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ. सुरेश रस्तोगी, अशोक शर्मा, लोटा मुरादाबादी, आर.के. जोशी, डी.के. सक्सेना, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अजय मिश्रा, सुरेश लोचानी, प्रशांत रायजादा, वीरेंद्र अटल सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मानव सेवा क्लब ने दी श्रद्धांजलि
मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सिटी श्मशान भूमि पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने मधुरिमा सक्सेना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करते गणमान्य नागरिक

इसमें उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, अर्बन कोआपरेटिव बैंक लि. की चेयरमेन श्रुति गंगवार, पार्षद सतीश कातिब, राजपूत, पूर्व पार्षद सुरेश रस्तोगी, रोटेरियन मंडल गवर्नर राजन विद्यार्थी, नरेश मलिक, संदीप मेहरा, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी आदि ने निवास पर आकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धाजलि दी।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »