पांचवीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे, हनुमान मंदिर में भोजन पैकेट वितरित कर दिया सेवा का संदेश
बरेली। अमरनाथ की पवित्र यात्रा से लौटने पर मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार निर्भय सक्सेना का मानव सेवा क्लब, बरेली ने सम्मानपूर्वक स्वागत किया। निर्भय सक्सेना ने बताया कि उन्हें 20 जुलाई 2026 को लगातार पांचवीं बार बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने देशवासियों, अपने परिजनों, पत्रकार साथियों, सामाजिक एवं साहित्यिक संगठनों के सदस्यों के सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। यात्रा के दौरान उन्हें श्रद्धालुओं द्वारा शुभ माने जाने वाले दो सफेद कबूतरों के भी दर्शन हुए।
स्वागत समारोह में राजेंद्र भारती, कमल भारती, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. विनोद पागरानी, राजेश सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, मधु वर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, बिपिन गर्ग, जितेंद्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, राम नारायण, गंगा राम पाल, विनीता मेहरोत्रा, रमेश गौतम, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, ए.एस. अग्रवाल, मीरा मोहन, ब्रजेश सक्सेना, सुधीर मोहन, मंजू लता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय साहित्य परिषद, ब्रज प्रांत की ओर से श्रीमती निरुपमा अग्रवाल के आवास पर भी उनका अभिनंदन किया गया।
यात्रा से लौटने के उपरांत 31 जुलाई 2026 को बरेली के सिविल लाइंस हनुमान मंदिर परिसर में उपजा (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, उत्तर प्रदेश इकाई) के अमरनाथ यात्रा से लौटे साथियों के साथ भोजन पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अशोक कुमार शर्मा, ठाकुर शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह और अशोक कुमार लोटा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




