चित्रगुप्त चौक पर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद

बरेली के चित्रगुप्त चौक स्थित कलम-दवात प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ। शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप स्थित चित्रगुप्त चौक के कलम-दवात प्रांगण में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में सीए राजेन विद्यार्थी, शिव कुमार बरतरिया, संजीव सक्सेना और आशीष जौहरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित भारतीय सैनिकों को भी वंदन किया।

कार्यक्रम आयोजक, हिंदू सेना के अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंशू दीपक सक्सेना आरव ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

संगठन की महिला अध्यक्ष गौरी सक्सेना ने बताया कि चित्रगुप्त चौक पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर वर्ष बड़े स्तर पर किया जाता है। इस बार हरियाली तीज के पर्व को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित नहीं किए गए।

कार्यक्रम में पार्षद शालिनी जौहरी, अनुज सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, डॉ. प्रमोद सक्सेना, वेद प्रकाश कातिब, अश्विनी कमठान, अमित सक्सेना बिंदु, रवि सक्सेना, राकेश सक्सेना, अनुराग सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, उद्देश्य सक्सेना, मोहित सक्सेना, अतुल जौहरी, विनय माहेश्वरी, प्रमिल सक्सेना, अमित गंगवार, राजीव सक्सेना, विनोद चौहान, अंकित रस्तोगी, आशीष प्रधान, अजय वर्मा, अनुज कांत सक्सेना, विनोद सक्सेना, मनी सक्सेना, शांतनु सक्सेना, रविन्द्र जौहरी, उदित सक्सेना, शिवांग सक्सेना, नितिन चंद्रा तथा महिला मोर्चा की प्रीति सक्सेना, पूजा सक्सेना, शोभा सक्सेना, अग्रिमा सक्सेना आदि उपस्थित रहे।