सीएम डैशबोर्ड की संयुक्त रैंकिंग में बरेली प्रदेश में प्रथम

मई 2026 की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली ने प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। विकास और राजस्व कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन का परिणाम।

जिलाधिकारी के नेतृत्व और विभागीय समन्वय से बरेली ने प्रदेश में बनाया नया कीर्तिमान

बरेली। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पोर्टल पर माह मई 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद बरेली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यक्रमों की रैंकिंग में बरेली को प्रदेश में तीसरा तथा राजस्व कार्यक्रमों में भी तीसरा स्थान हासिल हुआ है। विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग के आधार पर जनपद प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा के लिए संचालित सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की सेवाओं, योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्रदर्शन का प्रत्येक माह आकलन किया जाता है। इसी आधार पर जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं नियमित समीक्षा के परिणामस्वरूप जनपद के विकास और राजस्व कार्यों में निरंतर सुधार दर्ज किया गया है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से बरेली ने मई 2026 की संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को निरंतर बनाए रखने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »