इंडस्ट्रियल टाउनशिप और महादेवपुरम आवासीय योजना को मिलेगी रफ्तार

बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने इंडस्ट्रियल टाउनशिप, महादेवपुरम आवासीय योजना, रुद्र वनम पार्क और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इंडस्ट्रियल टाउनशिप को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने और आवासीय योजनाओं को गति देने के निर्देश

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित बरेली दौरे को दृष्टिगत रखते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने शहर की विभिन्न महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इंडस्ट्रियल टाउनशिप को मिलेगी नई गति

बरेली में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना का निरीक्षण करते हुए उपाध्यक्ष ने भूमि अर्जन की स्थिति और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने तथा परियोजना को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि बेहतर कनेक्टिविटी से बरेली में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा

उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निजी बिल्डरों द्वारा निर्मित आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को शीघ्र आवास आवंटित कर कब्जा दिलाने तथा परिसर में अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

साइंस पार्क और बॉक्स विलेज में देरी पर नाराजगी

प्रस्तावित साइंस पार्क एवं बॉक्स विलेज परियोजना के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों की दैनिक निगरानी कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल परियोजना की समीक्षा करते हुए सौम्या पांडेय ने निर्माण गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय का निर्माण शीघ्र पूरा कर छात्रों के लिए पठन-पाठन की व्यवस्था शुरू की जाए।

निरीक्षण के दौरान बरेली विकास प्राधिकरण की टीम।

अल्प आय वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए प्रस्तावित आवासीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने महादेवपुरम आवासीय योजना को अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के लिए भी अधिकारियों को सुझाव दिए।

रुद्र वनम पार्क को मिलेगा भव्य स्वरूप

नाथ नगरी की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी रुद्र वनम पार्क योजना का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पार्क को और अधिक भव्य, दिव्य एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। यह योजना मुख्यमंत्री की विशेष रुचि वाली परियोजनाओं में शामिल है।

ग्रेटर बरेली और बीसलपुर रोड परियोजनाओं की समीक्षा

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में निर्माणाधीन ओवरहेड वाटर टैंक की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं बीसलपुर रोड पर निर्माणाधीन नाले के कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।

एसटीपी परियोजना का लिया जायजा

निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर उपाध्यक्ष ने परियोजना के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने समयबद्ध निर्माण के साथ-साथ ट्रीटेड वाटर के अधिकतम उपयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की, ताकि इसका उपयोग हरित क्षेत्रों, सिंचाई और अन्य जनोपयोगी कार्यों में किया जा सके।

विकास कार्यों को गति देने का उद्देश्य

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच के अनुरूप बरेली में चल रही सभी प्रमुख परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करना प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग कर बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »