बरेली: 10 साल बाद हुई आबाद, पुरानी जिला जेल पहुंचे 66 कैदी

बरेली की 186.24 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धारित पुरानी जिला जेल में शनिवार को 66 कैदियों को शिफ्ट किया गया। 10 साल बाद जेल में फिर से गतिविधियां शुरू हुईं और आधुनिक सुविधाओं से लैस जेल तैयार हो गई।


केंद्रीय कारागार-2 केसरपुर से तीन खेप में लाए गए विचाराधीन बंदी


186.24 करोड़ से जीर्णोद्धार के बाद शुरू हुई गतिविधियां, मंदिर में हुआ सुंदरकांड और पूजन

बरेली। कलेक्ट्रेट के निकट एवं पोस्टमार्टम हाउस के पीछे स्थित 68.15 एकड़ क्षेत्रफल में फैली पुरानी जिला जेल में शनिवार से एक बार फिर चहल-पहल शुरू हो गई। जीर्णोद्धार के बाद तैयार हुई जिला जेल में केंद्रीय कारागार-2, केसरपुर से 66 विचाराधीन बंदियों को स्थानांतरित किया गया।

जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर तक 22-22 बंदियों की तीन खेपों में कुल 66 कैदियों को नई जिला जेल में शिफ्ट किया गया। इसके साथ ही लगभग 10 वर्षों बाद पुरानी जिला जेल में नियमित गतिविधियां शुरू हो गई हैं।

बरेली जिला जेल में शिफ्ट किए गए विचाराधीन बंदी।

186.24 करोड़ की लागत से हुआ कायाकल्प

लगभग 186.24 करोड़ रुपये की लागत से जिला जेल का जीर्णोद्धार किया गया है। जेल परिसर में आधुनिक सुरक्षा तंत्र, सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था, नया फर्नीचर तथा आंतरिक साज-सज्जा का कार्य पूरा हो चुका है।

बढ़ी बंदियों की क्षमता

नई बैरकों के निर्माण के बाद जिला जेल की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब यहां 2575 से अधिक विचाराधीन बंदियों को रखा जा सकेगा। पूर्व में जेल की क्षमता काफी कम थी।

आधुनिक पाकशाला भी हुई शुरू

जेल परिसर में निर्मित आधुनिक पाकशाला (रसोईघर) भी पूजन-अर्चन के बाद शुरू कर दी गई है। जेल परिसर के सामने स्थित मंदिर में विगत दिनों सुंदरकांड पाठ एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई थी।

सुरक्षा और सुविधाओं से लैस हुई जेल

जेल प्रशासन के अनुसार पूरे परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था स्थापित की जा चुकी है। कार्यालयों में कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। जेल को हाईटेक सुरक्षा मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »