राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भुता ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न
सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, अवनीश गंगवार बने अध्यक्ष
भुता (बरेली)। 21 जून 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र भुता पर नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं महामंत्री सुनील कुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार ने किया।
सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी इस प्रकार है:
- अध्यक्ष – अवनीश गंगवार
- कार्यकारी अध्यक्ष – संजीव शंखधर
- महामंत्री – सुनील कुमार
- कोषाध्यक्ष – नवीन पाठक
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष – खेमलता
- महिला उपाध्यक्ष – अंजू अग्रवाल
- संयुक्त महामंत्री – शिल्पी गंगवार
- उपाध्यक्ष – बिंद्रेश गंगवार
- संयुक्त मंत्री – आदित्य गंगवार
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला सह संगठन मंत्री निमित्त पाठक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष पारुल चंद्र ने संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
जिला संयुक्त महामंत्री उषा देवी ने संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी भुता, मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित समस्त शिक्षकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शालिनी सक्सेना, जिला मंत्री शिखा अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष आलमपुर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर सत्यार्थ पाराशरी, ब्लॉक अध्यक्ष मझगांवा सत्यपाल सिंह सहित जय गोपाल शर्मा, वंदना पांडे, दया शंकर मिश्रा, विपिन, विजय, मीनाक्षी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : राजपाल अध्यक्ष, महामंत्री योगेन्द्र और डॉ किरन कैथवाल चुनी गईं उपाध्यक्ष

