श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर फैशन प्वाइंट में छबील, ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का हुआ भव्य स्वागत

बरेली के सिविल लाइंस स्थित फैशन प्वाइंट पर श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर छबील का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का भव्य स्वागत किया गया और अनेक व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फूलों की वर्षा, पगड़ी और शॉल पहनाकर किया सम्मान; समाजसेवियों और व्यापारियों की रही मौजूदगी

बरेली। श्री गुरु अर्जुन देव जी के महान शहीदी पर्व की स्मृति में सिविल लाइंस स्थित फैशन प्वाइंट पर श्रद्धापूर्वक छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण कर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का फूलों की वर्षा, माल्यार्पण, पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मनजीत सिंह बिट्टू ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और उत्तर प्रदेश सरकार में बरेली का प्रतिनिधित्व बढ़ने पर संगठन का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य पवन अरोड़ा, देवेंद्र खंडेलवाल, फैशन प्वाइंट के संचालक कुलदीप सिंह, राहुल खंडेलवाल, विक्की बग्गा, गिरीश मक्कड़, एन.डी. शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु अर्जुन देव जी के बताए सेवा, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »