अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष्मा बरेली ने आयोजित किया “योग बनाए निरोग” कार्यक्रम
गांधी उद्यान बरेली में गूंजा योग का संदेश, आयुष्मा बरेली ने किया विशेष आयोजन
बरेली, 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मा बरेली द्वारा रविवार प्रातः 7:30 बजे गांधी उद्यान (कंपनी गार्डन), बरेली में “योग बनाए निरोग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों एवं योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष मेडिकल एसोसिएशन जिला शाखा बरेली के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने की। उन्होंने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए।
जिला महासचिव डॉ. आई.आर. खान ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। वहीं मीडिया सचिव डॉ. एस.के. अस्थाना ने विभिन्न योगासन कराते हुए सूर्य नमस्कार के लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
मीडिया सचिव डॉ. आमिर खान किंग ने योग के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए जनमानस से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
डॉ. एस.एम.ए. हाशमी ने प्रातःकालीन योग एवं प्राणायाम के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ. गजेंद्र ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है।
इस अवसर पर डॉ. आरिफ, डॉ. ओवैस अली, डॉ. नूर मोहम्मद सहित अनेक सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुबीन कैफ डिजिटल मीडिया जगत में एक सक्रिय और युवा पत्रकार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं।वे लाइमलाइट मीडिया (Limelight Media) के संस्थापक एवं संपादक हैं और निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।समाचार लेखन, डिजिटल पब्लिशिंग और मीडिया प्रबंधन में उनकी विशेष रुचि है।उन्होंने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक अनेक महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया है। वे नई पीढ़ी की पत्रकारिता में तकनीक और विश्वसनीयता के संतुलित प्रयोग के पक्षधर हैं।