बरेली में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बरेली में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहित जिलेभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। 3200 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3200 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बरेली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य जनपदीय कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 3200 योगाभ्यासियों ने भाग लिया। इसके अलावा आईवीआरआई, जिला जेल, मानव सेवा क्लब, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी योग दिवस मनाया गया।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह तथा नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सौरभ बाबू का स्वागत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने किया। महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा एवं विधायक संजीव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

भगवान धन्वंतरि एवं योग प्रवर्तक महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों एवं योगाभ्यासियों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी सुना।

योग से निरोग रहने का दिया संदेश

योग प्रशिक्षक नित्या शर्मा के निर्देशन में सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, सर्वांगासन तथा विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से रोगों पर विजय प्राप्त कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन जिया जा सकता है।

नोडल अधिकारी सौरभ बाबू, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं का हुआ सम्मान

योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्लोगन, योगासन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया।

आईवीआरआई में वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने किया योग

आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संयुक्त निदेशक (शोध) डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. एस.के. मेहंदीरत्ता ने योग को मानसिक एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

ब्रह्माकुमारी संस्थान ने दिया आध्यात्मिक संदेश

भारती योग संस्थान के योगाचार्य बृहमानंद भारती ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रभा बहन ने राजयोग एवं ध्यान के माध्यम से आत्मिक शांति और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।

जिला जेल और सामाजिक संस्थाओं में भी हुए कार्यक्रम

जिला जेल में जेल अधीक्षक आलोक शुक्ला ने बंदियों एवं स्टाफ के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मानव सेवा क्लब द्वारा डीडीपुरम पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया।

जिला इको क्लब प्रभारी एवं विष्णु इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रवीन शर्मा ने कहा कि योग युवा और बुजुर्ग दोनों के लिए स्वस्थ जीवन का आधार है तथा वर्तमान जीवनशैली से उत्पन्न तनाव और बीमारियों से बचने का प्रभावी उपाय है।

विद्यालयों में भी दिखा योग का उत्साह

जीआरएम स्कूल में आयोजित योग कार्यक्रम में प्राचार्य रणवीर सिंह रावत, जूनियर विंग समन्वयक विनीता सक्सेना सहित समस्त शिक्षकों ने भाग लिया और दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक आंदोलन बन चुका है जो जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मकता लाता है।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »