रामपुर के मिलक में व्यापारी एकता की गूंज: संदीप अग्रवाल सोनी का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत

रामपुर के मिलक में व्यापारी एकता का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी का सैकड़ों व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और "व्यापारी एकता जिंदाबाद" के नारों के बीच भव्य स्वागत किया।

मिलक लाल बत्ती चौराहे पर व्यपारी एकता ज़िंदाबाद के नारों की गूंज,ढ़ोल नगाड़ो संग व्यापारी नेता संदीप सोनी का भव्य स्वागत, सड़कों पर फूलों की बरसात

मिलक/ रामपुर। तहसील मे सैकड़ो व्यापारीयों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी का ढ़ोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया।

व्यापारी एकता ज़िंदाबाद के नारों की गूंज के साथ संदीप सोनी के मिलक के तीन बत्ती चौराहे पर गाडी से उतरते ही व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बुद्धवार की देर शाम संदीप अग्रवाल सोनी तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार रामपुर के कुछ साथियों को लेकर मिलक तहसील पहुंचे।

तीन बत्ती चौराहे पर पहले से मौजूद सैकड़ो व्यपारियों ने गाडी से उतरते ही फूल मालाओं से स्वागत किया। कुछ दूर सड़क पर पैदल चले संदीप सोनी के लिये ढ़ोल नगाड़ो बजाये गए साथ ही माहौल व्यापारी एकता ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

भव्य स्वागत के दौरान संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा आप सबका यह प्यार ही मेरी ताकत है और हर व्यापारी की परेशानी मे खड़ा रहना मेरा फ़र्ज़ है। उन्होंने कहा इसी तरह ताकत को बढ़ाकर सम्मान देते रहिये ताकि मज़लूम और कमज़ोर व्यपारियों की ताकत बनकर हम हमेशा आपकी आवाज़ उठाते रहे और किसी भी तरह के ज़ुल्म से लड़ाई के लिए तैयार रहें।

संदीप सोनी ने व्यपारियों से मिले मान सम्मान के लिए उनका शुक्रिया अदा कर आभार प्रकट किया। उनका जोशीले सम्बोधन सुनकर कार्यक्रम परिसर मे नारेबाज़ी के साथ तालियों से भी सडके गूंज गईं।

अंत मे सभी ने एक-एक कर व्यपारियों ने अपना परिचय कराते हुए संदीप सोनी के व्यापारी संगठन का दामन थाम लिया। इस दौरान संदीप सोनी के साथ आए सभी सदस्यों ने भी अपने नए साथियों का स्वागत किया और हर बुरे समय मे साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »