₹20 पंजीकरण शुल्क में स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा
बरेली। श्री महावीर निर्वाण समिति द्वारा बरेली में पहली बार स्थायी रूप से “भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महाशिविर” आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जैन मंदिर, रामपुर गार्डन स्थित वातानुकूलित धर्मशाला में लगाया जाएगा।
इतिहास में पहली बार स्थायी स्वास्थ्य महाशिविर
जैन मंदिर, रामपुर गार्डन में आयोजित प्रेस वार्ता में जैन समाज के मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि बरेली के इतिहास में पहली बार किसी सामाजिक संस्था द्वारा इस प्रकार का स्थायी स्वास्थ्य महाशिविर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के जीव कल्याण के सिद्धांतों को समाज में उतारने का यह एक विनम्र प्रयास है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की रहेंगी सेवाएंम
हाशिविर के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने बताया कि शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के ढाई दर्जन से अधिक अनुभवी और वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें हृदय रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग, न्यूरो, कैंसर, मधुमेह, चेस्ट, त्वचा, नेत्र, ईएनटी, दंत एवं बाल रोग विशेषज्ञों के साथ-साथ सर्जन और फिजिशियन भी शामिल रहेंगे।
फॉलो-अप के लिए भी होगी व्यवस्था
उन्होंने बताया कि शिविर में परामर्श लेने वाले मरीजों के लिए सप्ताह के अन्य तीन दिनों में सायं 6 बजे से 7 बजे तक जैन मंदिर, रामपुर गार्डन में एक विशेषज्ञ चिकित्सक फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे।दवाओं और जांच पर विशेष छूटसमिति के सहयोगी व्यवसायी मनीष जैन ने बताया कि कुछ आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा पेटेंट दवाओं पर 25 प्रतिशत तथा जेनेरिक दवाओं पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। शहर के प्रमुख पैथोलॉजी एवं जांच केंद्रों पर विभिन्न जांचों में 50 प्रतिशत तक की रियायत भी दिलाई जाएगी।
मोतियाबिंद ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा
डॉ. पी.के. जैन ने बताया कि महाशिविर में चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन निजी मेडिकल कॉलेज में आधुनिक फेको विधि से निःशुल्क कराया जाएगा। इसमें लेंस, चश्मा, भर्ती, भोजन तथा परिवहन की सुविधा भी शामिल होगी। साथ ही होम्योपैथिक औषधालय पूर्ववत प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होता रहेगा।
मात्र 20 रुपये में पंजीकरण
समिति के अनुसार महाशिविर के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया है। इस शुल्क में वजन, रक्तचाप, ऑक्सीजन स्तर, शुगर जांच, ईसीजी, बीएमडी तथा पीएफटी जैसी जांचें मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के सहयोग से निःशुल्क की जाएंगी।अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभसमिति ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे इस महाशिविर की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाएं और नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।इस अवसर पर सुनील जैन, धनंजय जैन, अतुल जैन, नीति जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

