पर्यावरण संरक्षण कला प्रतियोगिता में अश्विका सक्सेना प्रथम, आराध्या रस्तोगी द्वितीय

शब्दांगन की प्रतियोगिता में 29 बच्चों ने लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

बरेली। सामाजिक संस्था शब्दांगन द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषयक कला प्रतियोगिता में गाजियाबाद की छात्रा अश्विका सक्सेना ने प्रथम, मुरादाबाद की कक्षा 8 की छात्रा आराध्या रस्तोगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बरेली की शिवांशी पचौरी और रुद्रपुर की अलविदा शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

अंतिम चरण में आठ प्रतिभागियों के बीच हुआ मुकाबला

शब्दांगन सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 29 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रारंभिक चरण के बाद अंतिम दौर के लिए आठ प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनके बीच कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। निर्णायकों ने चित्रों की गुणवत्ता, विषय की समझ और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

विजेताओं को माला, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर शब्दांगन के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. अवनीश यादव, शायर रामकुमार अफरोज, समाजसेवी निर्भय सक्सेना तथा निर्णायक पंकज उपाध्याय ने सभी आठ प्रतिभागियों को सुनहरी माला, प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

जन्मदिन पर पौधारोपण का लिया संकल्प

इस अवसर पर समाजसेवी निर्भय सक्सेना ने उपस्थित सभी लोगों को अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बच्चों ने कला के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि अंतिम चरण में पहुंचे सभी आठ बच्चों ने अपनी बनाई कलाकृतियों की व्याख्या भी की। बच्चों ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कविता और शायरी से गूंजा सभागार

शायर रामकुमार अफरोज और कवि रितेश साहनी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंद्रदेव त्रिवेदी ने अपनी कविता “वृक्ष करें श्रृंगार आज इस धरती के, वृक्ष भरें भंडार आज इस धरती के” सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।

इनका रहा विशेष सहयोग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शौर्य पचौरी, वंश कक्कड़, प्रीति गुप्ता, हुस्ना, विशाल शर्मा, अलका त्रिवेदी, ऋचा रस्तोगी, पूजा मिश्रा, कंचन रस्तोगी, स्वाति सक्सेना, मीनू रस्तोगी सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »