‘मानव दर्पण’ वार्षिक पत्रिका का विमोचन, वर्षभर की सेवा गतिविधियों की प्रस्तुत की गई रिपोर्ट
108 सेवा कार्यों के लिए सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को मिला ‘उत्तर प्रदेश आइकॉन अवॉर्ड’
बरेली। मानव सेवा क्लब, बरेली के 21 वें स्थापना दिवस पर प्रथम स्वर्गीय मधुरिमा सक्सेना स्मृति सम्मान बरेली सेवानिवृत शिक्षिका अरुणा सिन्हा को इंटरनेशनल शायर प्रो वसीम बरेलवी, बरेली विकास मंच के अध्यक्ष अजय अग्रवाल सर्राफ, आईएमए ब्लड बैंक चेयरमैन डॉ अंजू उप्पल की उपस्थिति में दिया गया।
इस दौरान क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महामंत्री मुकेश सक्सेना, अजय सक्सेना, श्रीमती पूनम सक्सेना, प्रकाश सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे।
रोटरी भवन में मानव सेवा क्लब के स्थापना दिवस और शपथ- ग्रहण समारोह में क्लब की नई टीम को भी जरूरतमंद लोगों की सेवा निष्ठा से करने की शपथ प्रो. वसीम बरेलवी ने दिलाई गई।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में मानव सेवा क्लब द्वारा पूरे वर्ष में किये गए सेवा कार्य की रिपोर्ट की वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। वार्षिक समारोह में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पढ़ी।
वर्ष में शत- प्रतिशत उपस्थिति रहने पर जितेंद्र सक्सेना को पंचुलटी एवार्ड , साल में सर्वाधिक 108 सेवा कार्य करने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को “उत्तर प्रदेश आइकॉन एवार्ड” से मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सी ए राजेन विद्यार्थी, डा. विनोद पागरानी और आयुष गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समाजसेवी अजय अग्रवाल और आई. एम. ए. ब्लड बैंक की डायरेक्टर डा. अंजू उप्पल को भी उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
वार्षिक समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित अतिथियों द्वारा किया गया। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा, वन्देमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने किया।
सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ए. पी. गुप्ता ने की। इन्द्र देव त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, डा. अतुल कुमार वर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, सुनील शर्मा, डीडी शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, मंजू लता, सरोज शर्मा, बेबी शर्मा, विजय शर्मा, अजय सक्सेना, पूनम सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
निर्भय सक्सेना बरेली के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं समाजसेवी हैं। वे लंबे समय से जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और जनहित के कार्यक्रमों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग उनकी पहचान है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
समाज में जागरूकता, संवाद और सकारात्मक परिवर्तन के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है

