रामपुर: प्रेमिका से शादी कराओ नहीं तो नीचे कूद जाऊंगा, 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़े आशिक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में नाबालिग प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों समझाने के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रामपुर के भोट क्षेत्र में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, एएसपी बोले— जिले में इस तरह की यह तीसरी घटना

रामपुर। जनपद के भोट थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर नैनीताल हाईवे किनारे लगभग 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक कई घंटों तक टावर पर बैठा रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही भोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए आसपास लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से विवाह करना चाहता था, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

पुलिस अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक के परिजनों और युवती के परिवार को भी मौके पर बुलाया गया। कई घंटे की मशक्कत और समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवती के परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रामपुर में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है, जिसमें कोई युवक अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया हो।पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »