राजपाल अध्यक्ष, महामंत्री योगेन्द्र और डॉ किरन कैथवाल चुनी गईं उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विकास खंड भोजीपुरा ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ सम्पन्न

25 जून 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली के तत्वावधान में, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र भोजीपुरा में विकास खंड भोजीपुरा की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन एवं मनोनयन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने की।

पर्यवेक्षक के रूप में जिला संयुक्त महामंत्री उषा शर्मा उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष/महामंत्री सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण समस्त पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नव-निर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी :

  • अध्यक्ष – राजपाल गंगवार
  • महामंत्री – योगेंद्र यादव
  • कोषाध्यक्ष – शीश्रेंद्र गंगवार
  • महिला उपाध्यक्ष – डॉ. किरन कैथवाल
  • संयुक्त महामंत्री – मेघा वर्मा

जिला महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्र ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला मंत्री डॉ. शिखा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी भोजीपुरा, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

विकास खंड भोजीपुरा बी आर सी पर नव गठित कार्यकारिणी बीईओ के साथ .

खंड शिक्षा अधिकारी भोजीपुरा विवेक शर्मा ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला संरक्षक होते लाल दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद दीक्षित, जिला सह संगठन मंत्री निमित्त पाठक, जिला उपाध्यक्ष शालिनी सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष आलमपुर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर सत्यार्थ पाराशरी, ब्लॉक अध्यक्ष मझगांवा सत्यपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष भुता अवनीश गंगवार, ब्लॉक महामंत्री भुता सुनील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनगर विनय शर्मा, मोहित गंगवार, जय गोपाल शर्मा, दया शंकर मिश्रा, शेर सिंह, मोहित चौधरी, वंदना पांडे, मीनाक्षी सहित अनेक शिक्षक साथी, गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम गरिमा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें : भुता ब्लॉक की कमान अब अवनीश गंगवार के हाथों में