बरेली: दिव्यांगजनों को मिले बैटरी चालित कृत्रिम हाथ, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

बरेली में रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ के शिविर में 55 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित कृत्रिम हाथ लगाए गए। 21 नवंबर को भी रोटरी भवन में जारी रहेगा निशुल्क वितरण।

आसानरोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की पहल; वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने की सराहना, 21 नवंबर को भी जारी रहेगा शिविर

बरेली। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में नई उम्मीद जगाने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने सराहनीय पहल की है। क्लब की ओर से आयोजित सेवा शिविर में 55 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित कृत्रिम हाथ लगाए गए। इस सुविधा से लाभार्थियों को रोजमर्रा के कार्य करने में सहूलियत मिलेगी और वे पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आई.एस. तोमर ने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य दिव्यांगजनों के जीवन में नई रोशनी लाने के साथ उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ाते हैं।

विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराना महज एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि उनके जीवन में खुशियां, सम्मान और आत्मविश्वास लौटाने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि दिव्यांगजन किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने कार्य स्वयं कर सकें और समाज की मुख्यधारा में सम्मान के साथ आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के दौरान वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए समर्पित रहा है। क्लब के सचिव शिशिर पांडे ने बताया कि शिविर 21 नवंबर को भी रोटरी भवन में जारी रहेगा। जिन लोगों का पहले से पंजीकरण हो चुका है, उन्हें कृत्रिम हाथों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके अलावा नए लोग भी शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

शिविर में मेरठ, नोएडा, रतलाम, पिथौरागढ़, पीलीभीत, बरेली, फरीदपुर, बहेड़ी और पानीपत सहित विभिन्न शहरों से आए दिव्यांगजनों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. आई.एस. तोमर, डॉ. रवि मेहरा, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, संजय अग्रवाल, अनुपम कपूर, राकेश धीरवानी, प्रदीप मधवार, ध्रुव तिलक, चंद्र प्रकाश, अवध अग्रवाल, अनिल जैन, डी.सी. खंडेलवाल, रतन गुप्ता सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना