बरेली क्लब मैदान में 40वें दशहरा मेले के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़, रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ की ओर से बरेली क्लब मैदान में आयोजित 40वें तीन दिवसीय दशहरा मेले के अंतिम दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। मेले में आकर्षक स्टॉलों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
मेले का प्रमुख आकर्षण मेला क्वीन और बेस्ट कपल प्रतियोगिता रही। मेला क्वीन का खिताब काजल अरोरा ने अपने नाम किया, जबकि बेस्ट कपल प्रतियोगिता में गोविंद और हरमिंदर की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
देर शाम रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया, जिसके साथ पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
काजल अरोरा बनीं मेला क्वीन
मेले में आयोजित मेला क्वीन प्रतियोगिता में युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कैटवॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने सामाजिक विषयों और वर्तमान परिस्थितियों से जुड़े सवाल पूछकर प्रतिभागियों की समझ और प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में काजल अरोरा ने मेला क्वीन का खिताब जीता। नकुल पाठक प्रथम रनर-अप और रिया श्रीवास्तव द्वितीय रनर-अप रहीं। गोविंद-हरमिंदर की जोड़ी बनी बेस्ट कपलबेस्ट कपल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से निर्णायक मंडल ने रोचक और सामयिक सवाल पूछे। उनके जवाबों और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में गोविंद और हरमिंदर की जोड़ी प्रथम, शुभम और खुशी सक्सेना द्वितीय तथा मनीष और रूबी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। डीएम ने की पूजा-अर्चना, स्टॉलों का किया निरीक्षणकार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह (आईएएस) ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मेले की सफलता की कामना की और विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया।
अतिथियों का स्वागत डॉ. आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, मेला डायरेक्टर अंकुर बंसल, क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सह मेला डायरेक्टर अनुराग गोयल एवं नयन अग्रवाल, सचिव शिशिर पांडे, कोषाध्यक्ष वीरेश मित्तल, घनश्याम खंडेलवाल और दिनेश गोयल ने किया।
बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है दशहरा
मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। रोटरी क्लब बरेली साउथ का यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
उन्होंने बताया कि मेले से प्राप्त आय का उपयोग दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने के लिए किया जाता है। इस वर्ष क्लब एलएन-4 प्रोस्थेटिक हाथ उपलब्ध कराने के लिए एक बड़े शिविर का आयोजन करने जा रहा है, जो बरेली क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए लाभकारी साबित होगा।
रहनुमा बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुश्री देवयानी और चिराग जैन ने किया। रहनुमा बैंड ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों और आसमान में हुई आकर्षक आतिशबाजी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मेले में विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन अजय जसोरिया, संदीप मेहरा, विमल मेहरोत्रा, अनिल अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता और गौतम सक्सेना ने किया।आयोजन की सफलता में क्लब सदस्यों का योगदानमेले के सफल आयोजन में उमेश तलवार, शरद गर्ग, अपूर्व गुप्ता, आशीष मेहरोत्रा, अवध अग्रवाल, राजीव तनेजा, राकेश धीरवानी, सुनील सोंधी, डॉ. सुनील कुमार, शिव प्रकाश परवाल, विनय कृष्णा अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, संजय आनंद, रवि अग्रवाल, राजीव जैन, पवन जायसवाल और कपिल अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना

