आगामी हज यात्रा 2023 को लेकर भी दीं शुभकामनाएं
LIMELIGHT UPDATES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अप्रैल 2023 में जद्दा के रास्ते सूडान से हिंदुस्तानी नागरिकों की निकासी में मदद के लिए शुक्रिया कहा है। श्री मोदी ने प्रिंस को आने वाली हज यात्रा 2023 के लिए भी अपनी ओर से मुबारकबाद भी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ टेलीफोन पर बात की। फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के तमाम मुददों की समीक्षा की।
मोहम्मद बिन सलमान ने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिए अपना समर्थन जाहिर किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी भारत या़त्रा के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेता आने वाले दिनों में संपर्क में रहने को भी लेकर सहमत दिखे।
- चित्रगुप्त चौक पर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद
- बरेली: जेल की दीवारों के बीच जलेगी शिक्षा की लौ, 27 बंदियों को पढ़ाने के लिए शिक्षक तैनात
- बरेली: काकोरी कांड की 101वीं बरसी पर शहीदों को किया नमन, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
- बरेली: बीआरसी फैजनगर में FLN प्रशिक्षण का समापन, निपुण लक्ष्य हासिल करने पर दिया जोर
- बरेली: सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब, उर्स में जायरीनों का हुजूम, फूलों से हुआ इस्तकबाल
Post Views: 84
