छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने वाले शिक्षकों को मिला सम्मान
बरेली: जनपद बरेली के परिषदीय विद्यालयों के नौ शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कक्षा 8 के छात्रों के लिए आयोजित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराने पर प्रदान किया गया। रविवार को लखनऊ स्थित में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिनके विद्यालयों से पांच या उससे अधिक छात्र इस परीक्षा में सफल हुए।

सम्मानित शिक्षकों में उषा सिंह (संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय, पड़री प्रेमराजपुर, आलमपुर जाफराबाद), रीना आर्य (उच्च प्राथमिक विद्यालय बभिया, क्यारा), सुमन दयाल (उच्च प्राथमिक विद्यालय लखौरा, क्यारा), सुरभि अग्रवाल (पूर्व माध्यमिक विद्यालय गेला टांडा, नवाबगंज), गुंजन सिंह (यूपीएस कमुआ कलां, बिथरी चैनपुर), एकता खन्ना (यूपीएस लहिया, बिथरी चैनपुर), जितेंद्र सिंह (उच्च प्राथमिक विद्यालय फैजनगर, भुता), राकेश गंगवार (पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खजुरिया संपत, भुता) और इरफान अली खान (उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हपुर, भुता) शामिल रहे।

इस अवसर पर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह (पूर्व शिक्षा निदेशक), छत्रसाल सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रीति शुक्ला, धर्मेंद्र कटियार तथा मनोज कुमार बोस सहित कई शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह से जिले के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।





