कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, अजय राय का संदेश सौंपा

अजय राय द्वारा भेजे गए शोक संदेश पत्र को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बरेली पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को सौंपा। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में पूरी मजबूती के साथ परिजनों के साथ खड़ा है।


प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ नेता उमेश आर्या और स्वर्गीय सर्वत हुसैन हाशमी के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

बरेली। अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेता स्वर्गीय सर्वत हुसैन हाशमी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश आर्या के बड़े भाई स्वर्गीय सुरेश चन्द्र आर्या के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रतिनिधिमंडल में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता कुलभूषण त्रिपाठी, कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र सागर, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष अवनीश बख्शी “टोनू”, कांग्रेस सेवादल महामंत्री मोहम्मद हसन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभात गिरी गोस्वामी तथा कृष्ण कांत शर्मा सहित कई नेता शामिल रहे।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
अजय राय का शोक संदेश पत्र परिजनों को सौंपा गया
उमेश आर्या और सर्वत हुसैन हाशमी के परिवारों से मिले नेता
कांग्रेस नेताओं ने दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया
कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिनिधिमंडल में रहे शामिल

  • कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
  • अजय राय का शोक संदेश पत्र परिजनों को सौंपा गया
  • उमेश आर्या और सर्वत हुसैन हाशमी के परिवारों से मिले नेता
  • कांग्रेस नेताओं ने दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया
  • कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिनिधिमंडल में रहे शामिल


कांग्रेस नेताओं ने सबसे पहले उमेश आर्या के आवास पहुंचकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की। नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा भेजा गया शोक संदेश पत्र सौंपा।


इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्वर्गीय सर्वत हुसैन हाशमी के निवास पहुंचा, जहां उनके पुत्र अतहर हुसैन हाशमी और अनवर हुसैन हाशमी से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया गया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि कांग्रेस परिवार दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।


कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।