बरेली-मुरादाबाद के महाविद्यालयों की समस्याएं लेकर राज्यपाल से मिला 8 सदस्यीय शिष्टमंडल

बरेली और मुरादाबाद के महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर 8 सदस्यीय शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था की जांच की मांग उठाई गई।

दानिश अख्तर के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, विश्वविद्यालयों की कार्यप्रणाली की जांच की मांग

लखनऊ। बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर 8 सदस्यीय शिष्टमंडल ने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर ने किया।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से संबंधित कई गंभीर मुद्दों को महामहिम के समक्ष रखा। प्रमुख रूप से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा लगभग सवा लाख विद्यार्थियों में से 98 प्रतिशत छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किए जाने का मामला उठाया गया। शिष्टमंडल ने इसे गंभीर शैक्षिक अनियमितता बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश देने के साथ अन्य 16 बिंदुओं पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल ने विद्यार्थियों के हितों, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता तथा महाविद्यालयों के समक्ष आने वाली प्रशासनिक समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

शिष्टमंडल में दानिश अख्तर, जयेश प्रसाद, संजीव कुमार सक्सेना, सैयद हैदर अली, अशोक यादव, मोहम्मद साइम, प्रशांत कुमार तथा अशोक चौधरी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »