यशोत्सव में बरेली का दबदबा, तीन रोटरी क्लबों को मिला यश विभूषण सम्मान

यशोत्सव 2026 में रोटरी क्लब बरेली, रोटरी क्लब बरेली चैम्बर और रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर यश विभूषण सम्मान हासिल किया। समारोह में निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी का भी सम्मान हुआ।

बरेली। रोटरी मंडल 3110 के मंडलीय पुरस्कार समारोह ‘यशोत्सव’ में बरेली के रोटरी क्लबों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। बड़े क्लबों की श्रेणी में रोटरी क्लब बरेली, मध्यम श्रेणी में रोटरी क्लब बरेली चैम्बर तथा छोटे क्लबों की श्रेणी में रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिष्ठित ‘यश विभूषण सम्मान’ हासिल किया।


निवर्तमान मंडलाध्यक्ष ने किया सम्मान वितरण

एग्जीक्यूटिव क्लब में आयोजित समारोह में सत्र 2025-26 के निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी ने विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, सेवा परियोजनाओं और संगठनात्मक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रथम महिला शालिनी विद्यार्थी का भी विशेष सम्मान किया गया।


बरेली के क्लबों ने बनाया नया कीर्तिमान

बड़े क्लबों में रोटरी क्लब बरेली, मध्यम श्रेणी में रोटरी क्लब बरेली चैम्बर तथा छोटे क्लबों में रोटरी क्लब बरेली हेरिटेज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यश विभूषण सम्मान हासिल किया। वहीं बरेली साउथ ने यश भूषण सम्मान प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ अध्यक्षों को मिला यश सम्मान

बरेली जोन में मनीष शर्मा, रजत मेहरोत्रा और शिल्पी शर्मा को यश विभूषण सम्मान, संजीव खंडेलवाल, मनोज शाह और डॉ. अनिल सक्सेना को यश भूषण सम्मान, जबकि विनीत कुमार संगल, डॉ. अनुज अग्रवाल और अदिति जायसवाल को यश श्री सम्मान प्रदान किया गया।

सदस्यता वृद्धि और सेवा कार्यों के लिए सम्मान

समारोह में विभिन्न क्लबों को सदस्य संख्या में वृद्धि, सामाजिक सेवा, सीएसआर योगदान, रोटरी फाउंडेशन में सहयोग तथा विशेष सेवा परियोजनाओं के लिए भी सम्मानित किया गया। विभिन्न सह मंडलाध्यक्षों और मंडलीय कमेटी अध्यक्षों को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

माला पहनाकर सम्मान करते हुए रोटेरियन।

तीन हस्तियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान

नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.के. चौहान, आगरा के डॉ. पी.एन. अस्थाना तथा बिसौली के सुभाष चंद्र अग्रवाल को समाज और रोटरी सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया।

निवर्तमान मंडलाध्यक्ष का हुआ अभिनंदन

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब बरेली के सदस्यों एवं पूर्व मंडलाध्यक्षों ने निवर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी एवं प्रथम महिला शालिनी विद्यार्थी का बड़ी माला पहनाकर सम्मान किया और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की।

बड़ी संख्या में रोटेरियन रहे मौजूद

समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, किशोर कटरू, वर्तमान मंडलाध्यक्ष जसवीर सिंह भाटिया, डीजीएन विनय कृष्ण, राज मेहरोत्रा, नरेश मलिक, अरविंद गुप्ता, डी.पी. सिंह, राज गोपाल खट्टर, विवेक मेहरा, सलिल बंसल, डॉ. डी.सी. शुक्ला, कुश सक्सेना, जितेंद्र मौर्या, डॉ. डी.के. द्विवेदी, दीपक गोयल, सुनीत मूना सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे।