बरेली: शिक्षक हितों के मुद्दों पर मंथन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बरेली की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बरेली की बैठक में शिक्षक हितों के मुद्दों पर चर्चा, जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और गुरु वंदन कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में शिक्षक हित सर्वोपरि रखने का संकल्प, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां।

बरेली, 30 जुलाई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद बरेली की बैठक में गुरुवार को शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान लंबित शिक्षक समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सक्षम अधिकारियों से संवाद स्थापित कर सकारात्मक पहल किए जाने पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर श्री चेतन मौर्य, अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय बिजुरिया (विकास खंड बहेड़ी) को जिला उपाध्यक्ष तथा श्री ललित शर्मा, अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय अनिरुद्धपुर (विकास खंड मझगवां) को आईटी एवं सोशल मीडिया (आईटी सेल) प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी।


जिला संगठन मंत्री सत्यार्थ पाराशरी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं जिला महामंत्री सुनील कुमार शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति-नीति एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।


बैठक में संगठन के प्रस्तावित ‘गुरु वंदन कार्यक्रम’ की रूपरेखा एवं कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक कार्यशालाओं के आयोजन पर भी सहमति बनी।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं शिक्षक हितों के प्रति समर्पित बनाए रखने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला संरक्षक होते लाल दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष परीक्षित गंगवार, संयुक्त महामंत्री उषा देवी, जिला मंत्री डॉ. शिखा अग्रवाल, जिला महिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्र, जिला उपाध्यक्ष शालिनी सक्सेना, जिला सह संगठन मंत्री निमित्त पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश गंगवार (भूटा), महिला उपाध्यक्ष संजू अग्रवाल, गौरी द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह (रामनगर), ब्लॉक महामंत्री विपिन कुमार, ब्लॉक संगठन मंत्री भानु प्रताप सिंह, गुलशन कुमार, दीपक कुमार, मोहित गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल गंगवार (भोजीपुरा), ब्लॉक संगठन मंत्री अमित कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष शीशेंद्र गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी (आलमपुर जाफराबाद), कोषाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह (मझगवां) तथा ब्लॉक महामंत्री हार्वेंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।