बरेली में खुला देश का 75वां आईटी पार्क, 18.50 करोड़ से हुआ तैयार

बरेली के सीबीगंज में 18.50 करोड़ रुपये की लागत से देश का 75वां आईटी पार्क शुरू हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने उद्घाटन किया। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने सीबीगंज में किया उद्घाटन, बरेली सहित आसपास के जनपदों के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, स्टार्टअप और आईटी कंपनियों को मिलेगा बढ़ावा।

बरेली। जिले के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में 2 एकड़ भूमि पर 18.50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) के देश के 75वें आईटी पार्क का केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने विधिवत उद्घाटन किया। इस आईटी पार्क के शुरू होने से बरेली सहित आसपास के जनपदों में सूचना प्रौद्योगिकी एवं सॉफ्टवेयर उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आईटी पार्क बरेली और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने के अवसर मिल सकेंगे।उल्लेखनीय है कि इस आईटी पार्क का शिलान्यास मार्च 2024 में किया गया था। दो एकड़ भूमि पर 18.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्देश्य बरेली एवं आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

आईटी कंपनियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सीबीगंज औद्योगिक क्षेत्र में विकसित इस आईटी पार्क में डेटा सेंटर, इन्क्यूबेशन सेंटर सहित विभिन्न तकनीकी गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके अलावा कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे आईटी कंपनियों और उद्यमियों को अपना व्यवसाय शुरू करने एवं उसका विस्तार करने में मदद मिलेगी।

यहां सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आईटी सेवाओं, डिजिटल तकनीक और अन्य तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियां अपने कार्यालय स्थापित कर सकेंगी। इससे बरेली में निवेश की संभावनाएं बढ़ने के साथ स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

महानगरों की ओर युवाओं का पलायन होगा कम

आईटी पार्क के संचालन से बरेली और आसपास के जनपदों के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। अभी तक आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में काम करने के लिए युवाओं को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर आईटी कंपनियों की स्थापना होने से इस पलायन को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके साथ ही स्टार्टअप और नवाचार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इन्क्यूबेशन सेंटर एवं आधुनिक कार्यस्थल की सुविधाएं नई तकनीकी कंपनियों और युवा उद्यमियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।

बरेली की औद्योगिक पहचान को मिलेगा नया आयाम

आईटी पार्क का उद्घाटन बरेली को पारंपरिक उद्योगों के साथ आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित होने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह परियोजना बरेली को आईटी एवं सॉफ्टवेयर उद्योग के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ. उमेश गौतम, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, अनिल कुमार एडवोकेट, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निर्भय सक्सेना

पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, मंत्री अरुण कुमार सक्सेना

उल्लेखनीय है कि इस आईटी पार्क का शिलान्यास मार्च 2024 में किया गया था। दो एकड़ भूमि पर 18.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना का उद्देश्य बरेली एवं आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित उद्योगों के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।