कवयित्री राज बाला धैर्य को मातृत्व दिवस पर किया सम्मानित

कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में मातृत्व दिवस पर कवि गोष्ठी

BAREILLY NEWS. कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में मातृत्व दिवस पर कवि गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय दर्जी चौक स्थित नारायण गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रिय कवयित्री एवं विशिष्ट बचपन की संपादिका राज बाला धैर्य को नारी सशक्तिकरण एवं साहित्यिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मातृत्व दिवस के अवसर पर कुमुद सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, संयोजिका ज्ञान देवी सत्यम कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि एसए हुदा ने प्रदान किया।

कवि गोष्ठी में कवियों ने मातृत्व दिवस पर अपनी रचनाओं के माध्यम से माँ को ही धरा पर सर्वश्रेष्ठ बताया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका ज्ञान देवी सत्यम, सत्यवती सिंह सत्या, रामधनी निर्मल ,प्रकाश निर्मल, राम कुमार अफरोज,बृजेंद्र तिवारी अकिंचन, ठाकुर राम प्रकाश सिंह ओज, डी.पी. शर्मा निराला, अनुज, अशोक कुमार सक्सेना एवं रीतेश साहनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राज शुक्ल गजल राज ने किया। अंत में आभार संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी के प्रति प्रकट किया।

ias Coaching , UPSC Coaching