भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

बरेली में कायस्थ चेतना मंच की ओर से भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

बरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर आस्था व्यक्त की। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भगवान के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा।

कायस्थ चेतना मंच की ओर से निकाली गई शोभायात्रा बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गुद्दड़ बाग स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पर संपन्न हुई।

शाम को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। संस्था के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना, सीए राजन विद्यार्थी, अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार तथा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की उपस्थिति में पूजन-अर्चन कर यात्रा को रवाना किया।

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पूरी यात्रा में पैदल चलकर सहभागिता की। उन्होंने आयोजन को बेहद सफल बताया।शोभायात्रा के प्रारंभ में भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह, एमएलसी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, किसान नेता डॉ. रवि नागर, संघ परिवार से अनुराग अग्रवाल, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, संजय बिसारिया, भाजपा नेता मनीष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह और डॉ. विनोद पागरानी समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।यात्रा में महाकाल बैंड ने प्रस्तुतियां दीं।

शोभायात्रा में शामिल कायस्थ समाज के पदाधिकारी।

समाज की महिलाओं ने डांडिया और गरबा कर उत्सव का उल्लास बढ़ाया। बसंत टाकीज के निकट सुरेंद्र पटवा, पंकज साहनी, धर्मेश सोना व उनके परिवार ने स्वागत किया। प्रेमनगर चौराहे पर अमन कमेटी के नदीम शम्सी ने स्वागत किया। डॉ. अरुण कुमार के कार्यालय के निकट भी यात्रा का स्वागत हुआ।

विश्व हिंदू परिषद के आशु अग्रवाल, संजय आदि ने भारत सेवा ट्रस्ट पर डॉ. भक्ति सिंह, रमेश जैन, राजकुमार शर्मा और शाबेज सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

चित्रांश महासभा की ओर से राकेश सक्सेना और उनकी टीम ने स्वागत किया। शोभायात्रा में मेयर डॉ. उमेश गौतम और भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना भी शामिल हुए। मेयर डॉ. गौतम ने सफल और भावपूर्ण आयोजन के लिए पूरे समाज को बधाई दी। चित्रगुप्त चौक पर अंशु आरव और उनकी टीम ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में भगवान श्री चंद्रगुप्त की झांकी निकाली गई।

मंदिर परिसर में हुआ शोभायात्रा का समापन

गुद्दड़ बाग स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर शोभायात्रा का विश्राम हुआ। यहां नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा मौजूद रहे।

राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि वह इन्हीं मोहल्लों और गलियों में खेलकर बड़ी हुई हैं। यहां का हर घर उनका अपना घर है। वह इस क्षेत्र की बेटी हैं और हमेशा सभी के साथ खड़ी रहेंगी।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में भगवान श्री चित्रगुप्त का मंदिर बनवाने के लिए डॉ. शिवकुमार प्रयास कर रहे हैं। मंदिर निर्माण और समाज की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

संस्था के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त सृष्टि के न्यायाधिपति और अधिष्ठाता हैं। उनके दर्शन मात्र से जीवन सफल हो जाता है। यह शोभायात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक भी है।

संरक्षक सीए राजन विद्यार्थी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन अमित बिंदु और एडवोकेट प्रवेश वर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. विकास वर्मा, अनीता मुकेश, सभासद सतीश कातिब, कपिल कांत, शालिनी जौहरी, सौरभ सक्सेना, राहुल सक्सेना, संजीव सक्सेना, अतुल सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, नूतन शर्मा, निर्भय सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, पंकज जौहरी पंछी, सुधांशु सक्सेना, संजय सक्सेना संजू, वीके सक्सेना, प्रदीप मधवार, अनुराग भूषण, ईशान इशु, अंकुर सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना, मनोज सक्सेना, मुकेश सक्सेना, चमन सक्सेना, स्वाति सक्सेना, डॉ. पूजा सक्सेना, अनुराधा अनु, शिव कुमार बरतरिया, संभव शील, दीक्षा सक्सेना, अविनाश सक्सेना, विजय सक्सेना, ऋषभ सक्सेना, अभिनव सक्सेना, दीपक जौहरी, अशोक सक्सेना, पीके सक्सेना, राजन श्रीवास्तव, सीबी गंज की टीम, अखिलेश सक्सेना, ललिता सक्सेना, प्रीति सक्सेना, पीलीभीत के अवनीश सक्सेना, महेश नारायण सक्सेना, शेखर सक्सेना, सुभाष सक्सेना व उनकी टीम, बदायूं से विजय नारायण और शलभ सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।