बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बरेली में जश्न, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी में सिविल लाइंस स्थित फैशन प्वाइंट शोरूम पर भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टू ने समर्थकों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ जीत का उत्सव मनाया गया।

फैशन प्वाइंट शोरूम पर जुटे समर्थक, मिठाई बांटकर जताई खुशी; शहर के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

बरेली। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में शहर के सिविल लाइंस स्थित फैशन प्वाइंट शोरूम पर उत्साहपूर्ण जश्न मनाया गया।

फैशन प्वाइंट के मालिक एवं भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह बिट्टू ने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।

बंगाल में बीजेपी की जीत पर बरेली में खुशी मनाते समर्थक

इस दौरान नरेंद्र मोदी के चित्र के साथ जीत का उत्सव मनाया गया और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इस मौके पर किप्स स्वीट्स के मालिक राहुल खंडेलवाल तथा अमरजीत सिंह रिंकू ने भी उपस्थित रहकर खुशी साझा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में जीत को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।