डॉ. पवन सक्सेना के जन्मदिवस पर उपजा प्रेस क्लब में जुटीं राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत की हस्तियां

वरिष्ठ पत्रकार व उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना के जन्मदिवस पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सहित राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत की हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं।

बरेली। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना के जन्मदिवस पर शुक्रवार को उपजा प्रेस क्लब में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक, साहित्यिक, धार्मिक और पत्रकारिता जगत की अनेक प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी तथा स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल और मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष दुर्विजय सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाज और व्यापार जगत की रही सहभागिता

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, विकास सक्सेना, विजय सक्सेना, वी.के. सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, विशाल मेहरोत्रा, जितेंद्र रस्तोगी, अनिल पाटिल सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने प्रेस क्लब पहुंच कर दी डॉ पवन सक्सेना को शुभकामनाएं।

पत्रकारों और साहित्यकारों ने किया सम्मान

उपजा के महामंत्री मुकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, अनूप मिश्रा, नीरज आनंद, ललित कश्यप, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, आर.के. जोशी, संजीव गंभीर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. मनोज मिश्रा, अरुण पाठक तथा अन्य साहित्यकारों ने भी डॉ. पवन सक्सेना को शुभकामनाएं दीं।

पूरे दिन चलता रहा बधाई देने वालों का सिलसिला

उपजा प्रेस क्लब में सुबह से शाम तक शुभचिंतकों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का आना-जाना लगा रहा। सभी ने डॉ. पवन सक्सेना के सामाजिक, पत्रकारिता और संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

डॉ पवन सक्सेना को जन्मदिन पर बधाई देते उनके प्रशंसक।

विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने दी शुभकामनाएं

जन्मदिवस समारोह में कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, चमन सक्सेना, विकास सक्सेना, विजय सक्सेना, वी.के. सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अनीता मुकेश, अनुराधा, हम कायस्थ के अंकुर सक्सेना, विकल्प कुदेशिया, रजनीश सक्सेना, पूर्व विधायक विजय पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, साजिद खान, मोंटी शुक्ला, शमीम सुलतानी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, सोमपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, पूरन लाल लोधी, देवेंद्र जोशी, मनीष अग्रवाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज हरित, सचिव दीपक पांडे, के.एम. खान, फहीम उद्दीन, सुनील सक्सेना, आलोक सक्सेना, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, राजेश जसोरिया, विशाल मेहरोत्रा, जितेंद्र रस्तोगी, अनिल पाटिल, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, इंद्र देव त्रिवेदी, विशाल शर्मा, अजय राज शर्मा, डॉ. मनोज मिश्रा, अरुण पाठक, टीटू भाई, सुनील धवन, देवेंद्र रावत, अमित भारद्वाज, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, अनूप मिश्रा, नीरज आनंद, ललित कश्यप, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अशोक शर्मा लोटा, अशोक शर्मा, सुभाष चौधरी, गुरुवचन दास, पमित ठाकुर, संजय श्रीवास्तव, आर.के. जोशी, सचिन श्याम भारतीय, फहीम करार, संजीव गंभीर, अजय मिश्रा, विवेक मिश्रा, विकास यादव, शमी खान, मुबीन खान, आशीष गुप्ता, आर.के. सिंह, शंकर दास, अजय कश्यप, सुरेश रोचनी, भानु भारद्वाज, गोपाल सिंह, किशोर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने डॉ. पवन सक्सेना को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »