बरेली से प्रियंका शुक्ला को प्रदेश में संयुक्त मंत्री की बड़ी ज़िम्मेदारी

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का निर्वाचन सम्पन्न, प्रियंका शुक्ला को प्रदेश संयुक्त मंत्री का दायित्व

लखनऊ/बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेशीय प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर क्यू, अलीगंज, लखनऊ में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वतंत्रंजन जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।

निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई द्वारा प्रो. संजय मेधावी को अध्यक्ष, जोगेंद्र पाल सिंह को महामंत्री, डॉ. उदयन मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. कमल कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. अम्बरीष सिंह को संयुक्त महामंत्री और नीलमणि शुक्ला को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।

इसके अतिरिक्त प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री शिव शंकर सिंह और महामंत्री के रूप में श्री प्रदीप तिवारी का नाम घोषित हुआ।

इस अवसर पर जनपद बरेली की जिलाध्यक्ष  प्रियंका शुक्ला को उनकी संगठनात्मक सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश संयुक्त मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर बरेली जिले की समस्त ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नव नियुक्त प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रियंका शुक्ला ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे सदैव संगठन, समाज और शिक्षकों के हित में समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी।

प्रियंका शुक्ला ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“मैं संगठन, समाज और शिक्षक हित में पूरी निष्ठा से कार्य करती रहूंगी। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है।”

बरेली में खुशी की लहर, संगठन ने दी बधाई

प्रियंका शुक्ला के मनोनयन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली की समस्त ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी ने हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।