बरेली। रोटरी क्लब सनराइज बरेली ने सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। क्लब के सदस्यों ने सागर सक्सेना को अध्यक्ष, गौरव साहनी को सचिव तथा कुलदीप अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना।
क्लब के मीडिया प्रभारी हिमांशु छाबड़ा ने बताया कि रोटरी क्लब सनराइज बरेली पिछले 22 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। बैठक में शरद शर्मा, मनु सेठ, शैवाल कपूर, अंकित खंडेलवाल, दीपांशु मित्तल, अंकुर गंगवार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Views: 1


