SIR में सहयोग करने का BSA मैडम को दिलाया पूरा भरोसा


नवागत BSA डॉ. विनीता से बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाका

बरेली। आज बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत बीएसए डॉ. विनीता से सौजन्य मुलाकात हेतु पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश पटेल और जिलाध्यक्ष डॉ. के.पी. सिंह ने किया।

मुलाकात के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने बीएसए महोदया को आश्वस्त किया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों के सुचारू और कुशल संचालन में संगठन हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि शिक्षक समस्याओं के समाधान में बीएसए व सभी ब्लॉक के BEO संगठन के साथ समन्वय स्थापित करें।

BSA डॉ विनीता को पुष्प गुच्छ भेंट करते पदाधिकारी

बैठक में बीएसए डॉ. विनीता ने वर्तमान में प्रचलित SIR कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने का अनुरोध किया। इस पर संगठन के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शिक्षक समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर देंगे, लेकिन कई स्थानों पर अन्य विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी BLO शिक्षकों के साथ लगाई गई है, जिससे अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा।

इस पर बीएसए महोदया ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में शिक्षक तत्काल संबंधित व्यक्ति की शिकायत तहसील में दर्ज कराएं अथवा अपने BEO के माध्यम से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि SIR कार्य में प्रत्येक जिम्मेदार कर्मचारी शिक्षकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।

मुलाकात के दौरान बीएसए डॉ. विनीता को संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, फहीम क़रार, सूरज मौर्य, पवन दत्त और सूरज पाल उपस्थित रहे।