पिता और सौतेले भाई को जमीन के विवाद में कार से कुचलकर मार डाला

आरोपी बेटा मौके से फरार, पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम को

मुख्य बिंदु:

  • पिता नन्हे और सौतेले भाई मिश्रयार की मौके पर ही मौत
  • आरोपी बेटा मकसूद अपनी हिस्सेदारी को लेकर था नाराज़
  • तीन लाख के लोन में से एक लाख रुपये की भी कर रहा था मांग
  • हत्या के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार
  • पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जल्द गिरफ्तारी का दावा

बरेली।
फरीदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने जमीन के विवाद में अपने ही पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना थाना क्षेत्र के ग्राम अलगनी की है। यहां के निवासी नन्हे (65) ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी से उनके बेटे मिश्रयार (35) हैं, जबकि दूसरी पत्नी जरीना से उनका बेटा मकसूद है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे नन्हे अपने बेटे मिश्रयार के साथ बाइक से फरीदपुर जा रहे थे।

सड़क पर घात लगाकर बैठा था आरोपी
आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे मकसूद ने ढकनी खुदागंज रोड पर स्थित संत कबीर डिग्री कॉलेज के पास अपनी इको कार से दोनों को जोरदार टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद जब दोनों जमीन पर गिर गए, तो मकसूद ने उन्हें दोबारा कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

जमीन को लेकर चल रहा था पुराना विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की जड़ में संपत्ति विवाद है। नन्हे के पास कुल 22 बीघा जमीन थी, जिसमें से उन्होंने मिश्रयार को 4 बीघा और मकसूद को साढ़े 4 बीघा जमीन खेती के लिए दी थी। लेकिन मकसूद पूरे 22 बीघा में से एक-तिहाई हिस्सा मांग रहा था।

नन्हे के इनकार करने और मिश्रयार के साथ अधिक निकटता रखने को लेकर मकसूद में नाराजगी थी। इसके चलते अक्सर परिवार में विवाद होते थे।

रुपये को लेकर भी हुआ था विवाद
सूत्रों की मानें तो नन्हे ने हाल ही में तीन लाख रुपये का लोन लिया था। सोमवार को वह बैंक से रुपये निकालकर लाए थे। इस पर मकसूद ने एक लाख रुपये अपने हिस्से के मांगे थे, लेकिन नन्हे ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर भी सोमवार को दोनों में विवाद हुआ था।

पुलिस कर रही जांच, जल्द होगी गिरफ्तारी
फरीदपुर के सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना भूमि विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : यह निर्णय गरीब और वंचित तबकों के बच्चों की शिक्षा छीनने जैसा

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शामिल हुए शुभचिंतक

बरेली के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना

Read More »

लखनऊ अग्निकांड के बाद रामपुर में एक्शन, 22 कोचिंग सेंटरों

Read More »